Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में 113 आवेदन प्राप्त, 2 का मौके पर ही निराकरण अपर कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

मंडला 11 फरवरी 2025

जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए उनके समुचित निराकरण की पहल की। अपर कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें। जनसुनवाई में 113 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा एवं जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे। सम्पन्न हुई जनसुनवाई में खपत से अधिक बिजली बिल, प्रधानमंत्री आवास, अतिक्रमण सहित अनेक विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

 

मौके पर ही निराकृत हुए दो आवेदन

 

ग्राम केहरपुर निवासी शिवकुमार बाजपेयी एवं मधुपुरी निवासी झनक लाल नंदा ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए श्रवण यंत्र दिलाने की मांग की। अपर कलेक्टर अरविंद सिंह ने दोनों आवेदनों का सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से निराकरण कर श्रवण यंत्र प्रदान किया। जनसुनवाई में दोनों आवेदकों का त्वरित निराकर हो जाने पर जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

बांग्लादेशी हिंदुओं. के संरक्षण के लिए के लिए हिंदू सेवा परिषद् ने निकाली कांवड़ यात्रा नर्मदा जल से अभिषेक कर भगवान महाकाल से बांग्लादेशी हिंदुओं के संरक्षण के लिये की प्रार्थना   कांवड़ियों ने किले में स्थापित व्यास नारायण मंदिर में भगवान शिव का किया जलाभिषेक 

Reva India News

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू और रेस्क्यू सेंटर – मुख्यमंत्री डॉ. यादव घुघरी और मोहगाँव को मिली महाविद्यालय की सौगात वीरता, जनजातीय गौरव और नर्मदा सभ्यता की पहचान है मंडला – मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को 149 करोड़ बोनस 460 करोड़ रूपए से अधिक की लागत के 74 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मंडला को कलेक्ट्रेट भवन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की भी मिली सौगात

Reva India News

15 ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

Reva India News

Leave a Comment