Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ साईबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूकता जरूरी – श्री संजय कुशराम

मंडला 15 फरवरी 2025

फ्यूजन फाइनेंस लिमि. द्वारा सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, लीड बैंक प्रबंधक श्री सुजय कुमार, वित्तीय प्रबंधक श्रीमती लक्ष्मी एवं कंपनी पदाधिकारीगण श्री मयंक भटेले, अजय शर्मा और मोहन साहू उपस्थित रहे। इस दौरान श्री संजय कुशराम ने उपस्थित नागरिकों एवं ग्रामीणजनों को कार्यक्रम के विषय में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में साईबर फ्रॉड बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में हमें जागरूक रहना होगा। शासन तथा भारतीय रिजर्व बैंक विभिन्न माध्यमों से हमें बार-बार अवगत कराता है कि किसी को ओटीपी, पिन, सीवीवी तथा एटीएम कार्ड की डिटेल शेयर न करें। इसी प्रकार अपने खाते तथा क्रेडिट कार्ड आदि के बारे में भी किसी को जानकारी न दें। कोई भी शंका होने पर संबंधित बैंक शाखाओं में जाकर अधिकारियों से मिलकर कार्य करना चाहिए।

Related posts

महिला थाना में संकल्प सौ दिवसीय अभियान के तहत कार्यशाला सम्पन्न हुआ

Reva India News

कोविड गाईडलाईन से संबंधित नवीन दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम संपन्न किसानों के खाते में पहुँची 18 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि

Reva India News

Leave a Comment