Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किसली वन परिक्षेत्र में बाघिन का शव बरामद निर्धारित प्रक्रिया अनुसार केटीआर प्रबंधन ने किया शवदाह

मंडला 19 फरवरी 2025

            वन्यजीव मादा बाघ उम्र लगभग 10-12 वर्ष की वन भूमि कक्ष क्रमांक 40 (780) बीट चिमटा, वृत घंघार, वन परिक्षेत्र किसली के अंतर्गत मृत पाया गया। विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. संदीप अग्रवाल का.टा. रिजर्व मण्डला, डॉ. आर.एम. भुरमुदे एसव्हीएस, रमेश वारेश्वा, पशु चिकित्सक मोहगांव के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह/भस्मीकरण की कार्यवाही सुश्री संध्या आईएफ.एस. वन संरक्षक कार्य आयोजना बालाघाट, सुश्री अमीता के.बी. आईएफ.एस. उपसंचालक कान्हा, श्री अजय ठाकुर सहायक संचालक बंजर, श्री दिनेश वरकड़े तहसीलदार बिछिया, श्री परशराम चौहान एन.टी.सीए. प्रतिनिधि, श्री चन्द्रेश खरे वन्यप्राणी अभिरक्षक (मानद), श्रीमति श्यामबती उइके सरपंच ग्राम पंचायत खटिया व अन्य की उपस्थिति में की गई।

Related posts

वन विभाग द्वारा 20 सितंबर को ग्रीन इंडिया मिशन प्रोत्साहित करने कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत की जा रही है विविध गतिविधियाँ

Reva India News

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

डोंगरगांव में श्रमदान से किया गया बोरी बंधान जल गंगा संवर्धन अंतर्गत जन अभियान परिषद ने आयोजित किया कार्यक्रम  

Reva India News

Leave a Comment