मंडला, 6 अक्टूबर 2026
मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। ग्राम डोंगरमंडला निवासी श्रीमती अहिल्या गायग्वाल इसका प्रेरणादायी उदाहरण हैं। वे “ओम शांति आजीविका स्व-सहायता समूह” से जुड़ी हैं तथा वीओ लक्ष्मी महिला आजीविका ग्राम संगठन एवं सीएलएफ मां गौरी महिला संकुल स्तरीय संगठन से भी संबद्ध हैं।
समूह से जुड़ने से पूर्व आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार का जीवन-यापन कठिनाइयों के बीच हो रहा था। आर्थिक अभाव के साथ सामाजिक स्तर पर भी अपेक्षित सम्मान नहीं मिल पाता था।
स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद श्रीमती अहिल्या ने अपनी बचत एवं समूह से प्राप्त ऋण राशि का उपयोग आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने में किया। वर्तमान में वे सब्जी एवं किराना दुकान, मुर्गी-अंडा दुकान तथा दुकान की सेंटिंग का कार्य किराये पर देने जैसी विभिन्न गतिविधियों से जुड़ी हैं। उनके पति ऑटो चलाते हैं और परिवार मिलकर आजीविका के विभिन्न साधनों को संचालित कर रहा है। वर्तमान में उनकी व्यक्तिगत आय लगभग 18 हजार रुपये प्रतिमाह है।
समूह से जुड़ने के बाद उनके सामाजिक एवं आर्थिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने ऋण का उपयोग कर अपनी आय के स्त्रोत बढ़ाए और गांव में सक्रिय महिला सदस्य के रूप में पहचान बनाई। उन्होंने गांव के गरीब एवं अति गरीब परिवारों को स्व-सहायता समूह से जोड़ने तथा अन्य महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस पहल से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई, सामाजिक सम्मान बढ़ा तथा बच्चों की शिक्षा के स्तर में भी सुधार आया। परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं लाड़ली बहना योजना का लाभ भी प्राप्त हुआ है। श्रीमती अहिल्या गायगवाल कहती है कि “समूह से जुड़ने के बाद हमारी आर्थिक स्थिति में बदलाव आया। यह कहानी बताती है कि स्व-सहायता समूह केवल बचत और ऋण का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान का प्रभावी माध्यम है।

1 comment
Living in Metro Manila means I have tons of options but this site keeps me coming back every single week. The live stream quality is amazing and the dealers actually chat with you which makes the whole experience so much warmer. I also noticed they update their promotions regularly so there is always something new to look forward to phbmw5533