Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने माधोपुर नलजल योजना का किया निरीक्षण

मंडला 19 फरवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बिछिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान ग्राम माधोपुर में नलजल योजना के कार्य का अवलोकन किया। पेयजल सप्लाई के लिए नवनिर्मित पानी की टंकी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएचई के संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्य ग्राम के सभी घरों में नल कनेक्शन करवाएं। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक नल में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो। टंकी में सीढ़ियों पर रेलिंग लगवाएं। पेयजल के सप्लाई के दौरान प्रतिमाह क्लोरीनेशन अवश्य करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल का सेम्पल भी लिया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देव, सीईओ जनपद पंचायत बिछिया श्री रमेश मंडावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

Reva India News

पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत निर्देश

Reva India News

डिस्चार्ज हुए 2 कोरोना मरीज

Reva India News

Leave a Comment