Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला अस्पताल की टीम ने कराया सुरक्षित प्रसव

मंडला 14 जुलाई 2025

रेसीडेंट मेडीकल ऑफिसर डॉ. प्रवीण उइके ने बताया कि जिला अस्पताल की टीम ने सोमवार की सुबह 6 बजे ग्राम कटिया भिलाई जिला सिवनी की निवासी पूजा यादव पति सीताराम यादव को जिला अस्पताल मंडला लाया गया। उन्होंने बताया कि एक बच्चे की सुरक्षित डिलेवरी भिलाई घंसौर में हो गई थी, चूंकि जुड़वा बच्चे थे तथा दूसरे बच्चे के साथ मेडीकल कॉमप्लीकेशन होने के कारण घंसौर में प्रसव संभव नहीं होने पर केस को हायर सेंटर के लिए रिफर किया गया था।

जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मालती उईके ने प्रसूता की जांच के उपरांत केस की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उक्त महिला को ऑपरेशन के लिये लिया। चूंकि हेन्ड प्रोलेप्स था बच्चे तथा मां की जान को खतरा था इसलिए मेडीकल टीम ने पूरी सावधानी के साथ सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा एवं बच्चा दोनों पूर्णतः सुरक्षित हैं। ओ.टी.टी. से योगिता, स्वाती, अंकिता नर्सिंग ऑफिसर एवं अमित, मुकेश वार्डबॉय का विशेष योगदान रहा। सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे ने कहा है कि जिले के शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रो में सुरक्षित प्रसव के लिए टीमें आमजन की सेवा में तत्पर हैं इसलिए ऐसे विषयों में बिल्कुल भी देरी न करें। समय पर अस्पताल पहुंचाकर शिशु एवं मातृ मृत्यु दर कम करने के शासन के अभियान में सहयोग करें।

Related posts

कलेक्टर के नेतृत्व में मतदाता पुनरीक्षण कार्य जारी सीडीपीओ सुश्री तिवारी ने किया बीएलओ का मार्गदर्शन

Reva India News

सहकारी सोसायटियों को सशक्त करने प्रयास करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने महाराजपुर सोसायटी का किया औचक निरीक्षण

Reva India News

जिले में अब तक 950 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment