Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर की उपस्थिति में पंचचौकी महाआरती संपन्न  

मंडला 21 फरवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की उपस्थिति में माँ नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती संपन्न हुई। पंचचौकी महाआरती का आयोजन अमृता चौक, रेवा चौक, नर्मदा चौक, शांकरी चौक और मेकलसुता चौक में संपन्न हुआ। माहिष्मती घाट में अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, श्रद्धालु, पत्रकार और नागरिकगणों ने पंचचौकी महाआरती में सहभागिता की। इस अवसर पर नर्मदा अष्टक गान ’पदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे’ नर्मदा जी की आरती उतारी गई, इसके बाद ’ऊँ जय जगदा नंदी’ आरती गाया गया। जय-जय नर्मदे, हर-हर गंगे, जय राधेकृष्णा, जय श्री राम और जय-जयकार किया गया। आरती समापन के बाद कार्यक्रम स्थल में प्रसादी का वितरण किया गया।

Related posts

अनुभूति कार्यक्रम संबंधी बैठक 3 जनवरी को

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 25 अगस्त 2023

Reva India News

31 मई की सुबह 6 बजे तक देशी, विदेशी मदिरा का क्रय-विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन प्रतिबंधित जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

Reva India News

Leave a Comment