Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिलाओं को दिया गया ’होम मेड अगरबत्ती निर्माण’ का 10 दिवसीय प्रशिक्षण  

मंडला 28 फरवरी 2025

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट आरसेटी) मंडला द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित कराने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कराए जाते हैं। इसी क्रम में ग्राम माधोपुर ब्लॉक बिछिया में स्व-सहायता समूह एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाली 70 महिलाओं को ’होम मेड अगरबत्ती निर्माण’ का 10 दिवसीय प्रशिक्षण 17 फरवरी से 26 फरवरी तक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अगरबत्ती, धूपबत्ती, मोमबत्ती एवं मंदिर के विसर्जित फूलों से खुशबूदार अगरबत्ती बनाने और उद्यमी विकास के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों का लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन लिया गया। कार्यक्रम में आर सेटी निर्देशक राजेश रॉय द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए बैंक लोन एवं बीमा की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में राजीव शर्मा, केके अवस्थी, यश मोहन उसराठे एवं अमित यादव, अमन पटेल उपस्थित थे।

Related posts

वन स्टॉप सेंटर मण्डला में चलाया गया जागरूकता अभियान

Reva India News

सुपर 5000 योजना के आवेदन 30 तक

Reva India News

एसडीएम नैनपुर ने किया समनापुर में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण आरोग्यम स्वास्थ्य शिविर का हुआ शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment