Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी सहायिका की अनन्तिम सूची जारी

मण्डला 28 अक्टूबर 2021

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना नैनपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद के लिए 25 अगस्त से 8 सितम्बर 2021 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। खण्ड स्तरीय चयन समिति की बैठक 27 अक्टूबर 2021 के द्वारा चयनित वरीयता क्रम में प्रथम पात्र आवेदिका की अनन्तिम सूची जारी की गई है। जारी अनन्तिम चयन सूची अनुसार परियोजना नैनपुर के आंगनवाड़ी केन्द्र मुगदरा-2 में सहायिका पद के लिए कामनी झारिया का चयन किया गया है।

अधिकृत सूची महिला एवं बाल विकास के जिला तथा संबंधित परियोजना कार्यालय में देखी जा सकती है। जारी अनन्तिम चयन के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति कार्यालयीन कार्य दिवस में 3 नवम्बर 2021 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Related posts

मुख्य नगरपालिका अधिकारी नैनपुर को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 91.70 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

हाकागैंग द्वारा आवारा मवेशियों को कांजीहाऊस में किया गया बंद  

Reva India News

जल गंगा अभियान अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment