Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तत्काल श्रवण यंत्र मिलने से माया और वीरेंद्र ने प्रसन्नता व्यक्त की जनसुनवाई में मिला तत्काल लाभ

मंडला 4 मार्च 2025

जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन के संज्ञान में आने वाली समस्या का यथासंभव शीघ्र एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे ग्वारी मण्डला निवासी माया चौधरी एवं कटंगा टोला हृदय नगर निवासी वीरेंद्र कुमार चद्रोंल ने श्रवण यंत्र प्राप्त करने के संबंध आवेदन दिया। दोनों आवेदक कहते हैं कि दिव्यांग होने के कारण हमें सुनने में बहुत परेशानी होती है। हमें श्रवण यंत्र प्रदान किया जाए। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सामाजिक न्याय विभाग को आवेदकों की पात्रता का परीक्षण कर मौके पर ही श्रवण यंत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। श्रवण यंत्र पाकर दोनों आवेदक ने कहा कि समस्या का मौके पर ही निराकरण हो जाने से हम बहुत खुश हैं और जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद करते हैं।

Related posts

अवैध बोरवेल खनन करने वाले वाहन को जप्त कर थाना कोतवाली की अभिरक्षा में सौंपा गया

Reva India News

जिला स्तरीय शिक्षा समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने किया पार्क डेवलपमेंट कटरा का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment