Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं  

मंडला 4 मार्च 2025

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। 84 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा एवं जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में ग्राम नांदिया निवासी कमलेश भांवरे ने गरीबी रेखा के अंतर्गत राशन कार्ड बनाने के संबंध में, महात्मा गांधी वार्ड मण्डला निवासी जगदीश बरमैया ने राशन न मिलने के संबंध में, ग्राम रमपुरी निवासी ओमकार ने अनुग्रह सहायता का लाभ दिलाने के संबंध में, ग्राम कोकेवाड़ा नैनपुर निवासी लामूसिंह मरकाम ने संबल कार्ड की राशि प्रदान कराने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

सुरजन सिंह की समस्या का हुआ तत्काल निराकरण

 

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के समक्ष सुरजन सिंह उइके ने फाइनेंस कंपनी TOCD TECHOLAB Pvt Ltd से संबंधित आवेदन दिया। कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशानुसार एलडीएम श्री सुजय कुमार ने आवेदन की जांच कर, आवेदनकर्ता को बकाया राशि तत्काल वापस दिलाया। आवेदक सुरजन सिंह ने कहा कि मेरी समस्या का मौके पर ही निराकरण होने से संतुष्ट हूं, समस्या के निराकरण में एलडीएम श्री सुजय कुमार का योगदान सराहनीय रहा और जिला प्रशासन का धन्यवाद करता हूं।

आचार्य विद्यासागर योजना अंतर्गत प्रकरण तत्काल स्वीकृत

 

तहसील नैनपुर के ग्राम बंधा निवासी ओम सूर्यवंशी/छोटेलाल सूर्यवंशी की ओर से आचार्य विद्यासागर योजनांतर्गत डेयरी विकास के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदक द्वारा दिए गए आवेदन का कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा परीक्षण कराया गया। पशुपालन विभाग द्वारा पात्रतानुसार पशुपालक को मौके पर ही विभाग की आचार्य विद्यासागर डेयरी विकास योजना अंतर्गत प्रकरण स्वीकृत कर बैंक को प्रेषित किया गया। आवेदक की ओर से हितग्राही की पत्नी ने जनसुनवाई के दौरान आवेदन के तत्काल निराकरण के लिए कलेक्टर महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

कलेक्टर एवं एसपी ने कन्हारीकला आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण बच्चों की सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Reva India News

20 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 23 अक्टूबर को

Reva India News

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment