Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगर परिषद बिछिया की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पर्यवेक्षण कार्य 7 से 12 तक  

मंडला 4 मार्च 2025

नगर परिषद बिछिया की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण 2025 की कार्यवाही के प्रेक्षण हेतु श्री राजा सिंह परिहार, रा.प्र.से. (सेवानिवृत्त) 146, वायसराय पार्क, बावडिया कला, ई-8, एक्सटेन्सन, अरेरा कालोनी भोपाल मोबाइल नम्बर 9406621016 को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक द्वारा मण्डला जिले में नगर परिषद बिछिया जिला मण्डला की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण 2025 की कार्यवाही के पर्यवेक्षण कार्य 7 मार्च 2025 से 12 मार्च 2025 तक किया जाना निर्धारित है।

म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मण्डला जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक के भ्रमण एवं पर्यवेक्षण के दौरान आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने एवं उनके साथ भ्रमण के लिये श्री पी.के. कुस्मारे, मुख्य कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक 2 मण्डला को संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। संपर्क अधिकारी, प्रेक्षक के प्रवास के दौरान उनके ठहरने के स्थान में सम्पूर्ण व्यवस्था (जैसे कम्प्यूटर, नेट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं) करना सुनिश्चित करेंगे। प्रेक्षक के आगमन एवं जिले में भ्रमण के दौरान उनके कार्य सम्पादन हेतु श्री विशाल जांगजुड़े स्टेनोग्राफर कार्या. संभागीय प्रबंधक मोहगांव परियोजना मण्डल मण्डला को नियुक्त किया गया है।

प्रेक्षक के भ्रमण के दौरान संबंधित क्षेत्र के मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद बिछिया संपर्क अधिकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आवश्यक सहयोग करेंगे।

Related posts

सेवानिवृत शासकीय सेवकों का सम्मान एवं पीपीओ वितरण

Reva India News

जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुंच रही चलित प्रयोगशाला  

Reva India News

जिले के दूर-सुदूर वनांचल क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा बेहतर बनेगी – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते चिकित्सक मरीजों की जाँच-उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाईयाँ वितरित करें – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते नवागत डॉक्टरों की पदस्थापना होने पर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 29 नवागत बंधपत्र चिकित्सकों को बधाई व शुभकामनाएं दी

Reva India News

Leave a Comment