Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया की भावना को चरितार्थ करते हैं जन औषधि केन्द्र – संपतिया उईके जिला चिकित्सालय परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ

मंडला 7 मार्च 2025

जन औषधि दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने कहा कि जन औषधि केन्द्र सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया की भावना को चरितार्थ करते हैं। हमारी सरकार आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 1 से 7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह का आयोजन हुआ है। मण्डला और बिछिया में जन औषधि केन्द्र खोले जा चुके हैं, शेष अन्य 7 विकासखंडों में भी जन औषधि केन्द्र शुरू किये जाएंगे। सभी के स्वास्थ्य के लिए निरोगी काया अभियान शुरू किया जा रहा है। हम सभी को मिलकर आमजन का अभियान बनाना है। उन्होंने उपस्थितजनों से इस अभियान के प्रचार-प्रसार में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने 70$ वाले बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर जन औषधि दिवस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उइके और सांसद सहित समस्त मंचासीन लोगों को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि आमजनों को जेनेरिक दवाएं कम कीमत पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जन औषधि केन्द्र शुरू किये जा रहे हैं। यह शासन का महत्वपूर्ण कदम है। बीमारियों के उपचार के लिए ब्रांडेड दवाईयाँ आमजन को सुलभ हो यह संकल्प हमारी सरकार ने लिया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, नगर पालिका परिषद मंडला के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री रानू राजपूत, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, सीएमएचओ डॉ. केसी सरोते, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

हितलाभ का किया गया वितरण

 

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया। मन्नूलाल को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। अंशुल पड़वार, श्याम दास और अरमान भारतीया को आयुष्मान कार्ड से सफल उपचार हेतु शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ शमसुन्निशा, दुर्गा शंकर रजक, हरिप्रसाद प्रजापति और पलक सिंधिया को फूड बास्केट प्रदान किये गए।

Related posts

आज 2 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

Reva India News

शेषनाग मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम

Reva India News

विद्यार्थियों को सिखाई माइंड मैपिंग शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में कैरियर की बात आपके साथ कैरियर वेबिनार संपन्न

Reva India News

Leave a Comment