Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 18 मार्च 2025

जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए 32 आवेदन

 

मंडला 18 मार्च 2025

जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने 32 आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए उनके समुचित निराकरण के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय सीमा में निराकरण करें। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत ने पिछली जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि प्रकरणों का यथोचित निराकरण कराएं। सम्पन्न हुई जनसुनवाई में नैनपुर निवासी अब्दुल खालिक कुरैशी ने श्रवण यंत्र, गुरारखेड़ा निवासी गणेश प्रसाद ने त्रुटि सुधार, केहरपुर निवासी अवधेश वाजपेयी ने वृद्धापेंशन, चिरईडोंगरी निवासी दीक्षा ने सर्पदंश की आर्थिक सहायता के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, श्री अरविंद सिंह, श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

गेहूँ उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च

 

मंडला 18 मार्च 2025

रबी सीजन के फसलों के उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। कृषक अपने नजदीकि सहकारी समिति, एमपी ऑनलाईन, सीएससी एवं एमपी किसान ऐप के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। उप संचालक कृषि श्रीमती मधु अली ने बताया कि गेहूँ की फसल के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है, जबकि चना, मसूर एवं सरसों की फसलों के लिए कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 21 मार्च है। सभी कृषक बंधुओं से समय पर पंजीयन कार्य कराने की अपील की गई है।

Related posts

गर्मी में पशुओं को लू से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की एडवाइजरी जारी

Reva India News

*जन साहस संस्था द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन* 

Reva India News

ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ-मंत्री श्रीमती उइके भालीवाड़ा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment