Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

मंडला 21 मार्च 2025

जिला मुख्यालय के सूरजकुंड धाम, ग्राम सकवाह में आज मध्यप्रदेश केशरी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए महिला और पुरुष पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कुश्ती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह खेल शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देता है। यह प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक शानदार अवसर है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग में सागर और सिवनी के पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पुरुष वर्ग में इंदौर और इंदौर कॉपरेट के पहलवानों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि हरदा और मंडला के पहलवानों के बीच भी जोरदार टक्कर देखने को मिली। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री देवसिंह सैयाम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष सोनू भलावी, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, भारतीय शैली कुश्ती संघ के अध्यक्ष गुलाब भदारिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री संतोष कुशवाहा, तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी सहित स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related posts

रोजगार मेले की तैयारी: आईटीआई नैनपुर में अभ्यर्थियों को मिला विशेष प्रशिक्षण एसडीएम ने सीवी/रेज्यूमे व पर्सनल इंटरव्यू पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

Reva India News

शहीदों की स्मृति में रखा गया दो मिनिट का मौन

Reva India News

जनसुनवाई में 76 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं  

Reva India News

Leave a Comment