Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निजी क्षेत्रों में रोजगार के लिए युवाओं की काउंसलिंग करें – कलेक्टर

मंडला 20 मार्च 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आईटीआई, जिला व्यापार एवं उद्योग, पॉलीटेक्निक, आरडी कॉलेज की संयुक्त बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के लिए कैरियर काउंसलिंग करें। बैठक में उन्होंने कैरियर काउंसलिंग के साथ-साथ इंटरव्यू, प्रयोगशाला, सीवी बनवाने आदि के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने जीएमडीआईसी को निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्र मनेरी से रिक्त पदों की जानकारी लें। प्रशिक्षण के लिए आईटीआई, इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्टिनक, आरडी कॉलेज के विद्यार्थियों को आमंत्रित करें। बैठक में जीएमडीआईसी नंदकिशोर वास्कले, प्राचार्य आईटीआई आरएस वरकड़े सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 11 सितम्बर 2021

Reva India News

बारिश के पूर्व नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान

Reva India News

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment