Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उद्यानिकी कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण हेतु 24 कृषकों का दल रवाना उद्यानिकी फसलों की आधुनिक तकनीक समझने कृषि विज्ञान केन्द्रों का करेगा भ्रमण  

मंडला 20 मार्च 2025

एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना घटक मानव संसाधन विकास अंतर्गत राज्य के भीतर 3 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण हेतु 24 कृषकों का प्रशिक्षण दल भेजा गया है। प्रशिक्षण हेतु वाहन को जनपद पंचायत अध्यक्ष मंडला श्री संतोष सोनू भल्लावी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर उद्यानिकी के उच्च तकनीकों का अवलोकन एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु रवाना किया गया। राज्य के भीतर 3 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत कृषकों का दल श्री ओम प्रकाश भवेदी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के नेतृत्व में 22 मार्च 2025 तक के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला, कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र छिंदवाडा एवं संयुक्त संचालक उद्यान प्रशिक्षण पचमढ़ी के अधिनस्थ प्रक्षेत्रों का भ्रमण कराते हुए तकनीकी जानकारियाँ प्राप्त करेगा। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान मण्डला श्री मोहनसिंह मरावी, श्री अभिनब बर्मन कार्यालयीन ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी मण्डला, श्री सुखमनशाह कुमरे, प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी मोहगांव, श्री धनसिंह वरकडे प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी नैनपुर एवं अन्य विकासखण्ड स्तरीय उद्यानिकी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

16 जून से मत्स्याखेट पूर्णतया प्रतिबंधित

Reva India News

विशेष पिछडी जनजाति के लिए मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना

Reva India News

वैश्य महासम्मेलन की चेतना रैली आयोजित

Reva India News

Leave a Comment