Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दिव्यांगों एवं वरिष्ठजनों के चिन्हांकन के लिए टाऊनहॉल में लगाया गया शिविर कलेक्टर ने किया शिविर का निरीक्षण

मंडला 1 अप्रैल 2025

भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण प्रदाय किये जाने के लिए चिन्हांकित करने नगरपालिका टाऊनहॉल में शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने शिविर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पंजीयन एवं एमिल्को के चिकित्सकों से शिविर के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये।

आज शिविर में एडिप योजनांतर्गत दिव्यांगजनों का बैटरीचलित ट्राईसिकल, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर, ट्राईसिकल तथा बैसाखी के लिए कुल 39 विकलांगजनों का 62 सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया। इसी प्रकार वयोश्री योजनांतर्गत श्रवण यंत्र, छड़ी तथा व्हीलचेयर के लिए 11 वरिष्ठजनों का 57 सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन किया गया है। साथ ही 9 आवेदकों को विकलांगता प्रमाण पत्र भी जारी किए गये।

नैनपुर में आज आयोजित होगा शिविर

 

एडिप तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत पात्र दिव्यांगों एवं वरिष्ठजनों के चिन्हांकन के लिए जनपद पंचायत नैनपुर में परीक्षण शिविर का आयोजन आज 2 अप्रैल को किया जायेगा। शिविर में नैनपुर नगरीय निकाय एवं नैनपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के पात्र विकलांग एवं वरिष्ठजन आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना परीक्षण करा सकते हैं। साथ ही मंडला के शिविर में शामिल नहीं हो सके पात्रजन भी नैनपुर शिविर में उपस्थित होकर अपना परीक्षण करा सकते हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रामेश्वरम जाने वाले यात्रियों की सूची तैयार तहसील कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा करने के निर्देश

Reva India News

सेवा की कहानी: प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़तीं प्रभा तेकाम

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment