Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निवास में रैन बसेरा के लिए 0.03 हेक्टेयर भूमि आवंटित

मंडला 2 अप्रैल 2025

मध्यप्रदेश शासन की संवेदनशीलता एवं जनकल्याण की मंशा अनुरूप न्यायालय कलेक्टर द्वारा निवास तहसील के पटवारी हल्का नंबर 36, ग्राम निवास की भूमि खसरा नंबर 352/1, रकबा 11.92 हेक्टेयर शासकीय नजूल में से रकबा 0.03 हेक्टेयर भूमि नगरीय निकाय निवास को रैन बसेरा भवन निर्माण के लिए आवंटित की गई। नगर परिषद निवास द्वारा रैन बसेरा भवन निर्माण के प्रयोजन के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव एसडीएम निवास को प्रस्तुत किया गया था। अनुविभागीय अधिकारी निवास द्वारा आवश्यक कार्यवाही उपरांत प्रकरण अनुशंसा सहित अपर कलेक्टर न्यायालय को भेजा गया था। इसके आधार पर नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक में उक्त प्रस्ताव पारित किया गया।

Related posts

नर्मदा परिक्रमा से होती मण्डला की पहचान देश-विदेश के लोग आकर कर रहे उत्तरवाहिनी माँ नर्मदा परिक्रमा परिक्रमा को  लेकर प्रशासन की उपेक्षा समझ से परे

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 13 जून 2023

Reva India News

24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाएगा

Reva India News

Leave a Comment