Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एक दिवस विलंब से निराकरण करने पर 1250 की शास्ति अधिरोपित

मंडला 7 अप्रैल 2025

मध्यप्रदेश लोकसेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत निश्चित समय-सीमा में निराकरण न होने के कारण नापतौल निरीक्षक मंडला जीएस मरावी पर 1250 रूपए की शास्ति अधिरोपित की गई है। नापतौल निरीक्षक कार्यालय मंडला में ऑनलाईन माध्यम से 5 आवेदन भेजे गये थे, जिनकी सेवा प्रदान करने की अंतिम नियत तिथि ऑनलाईन सॉफ्टवेयर के अनुसार 17 फरवरी 2025 निर्धारित थी। उक्त आवेदनों का निराकरण निर्धारित अंतिम तिथि के एक कार्यदिवस विलंब के पश्चात किया गया जिसके लिए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। नोटिस का जवाब समाधानकारक न होने के कारण अस्वीकृत किया गया। अधिनियम अंतर्गत कार्यवाही करते हुए पदाभिहीत अधिकारी जीएस मरावी नापतौल निरीक्षक मंडला पर 5 आवेदनों के लिए एक कार्यदिवस के विलंब हेतु शास्ति अधिरोपित की गई है।

Related posts

किसान सम्मान निधि एवं राहत राषि वितरण कार्यक्रम सम्पन्न  

Reva India News

वाहन चलाते समय शासकीय अधिकारी, कर्मचारी हेलमेट और सीटबेल्ट लगाएं – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

कलेक्टर ने की सीएस वीसी संबंधी तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment