Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदर्श ग्राम मछरिया में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल चौपाल आयोजित  

मंडला 7 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रेयांस कूमट के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मड़ईजर द्वारा आदर्श ग्राम मछरिया में जल चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें विकासखण्ड समन्वयक संतोष कुमार झारिया द्वारा ग्रामवासियों को जल के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जल स्त्रोतों की साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया गया। समस्त ग्रामवासियों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपने-अपने रसोई के अनुपयोगी पानी के लिए श्रमदान के माध्यम से सोखता गड्ढा का निर्माण किया जाएगा। सभी के सहयोग से ग्राम के सार्वजनिक कूप के आसपास की साफ-सफाई कार्य किया गया। अंत में नवांकुर संस्था प्रमुख सुकरत पन्द्रो द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को जल संवर्धन हेतु शपथ दिलाई गई। इस दौरान ग्राम पंचायत पंच सबिता बाई, अजय बड़कड़े, संतोष कुर्वेती वन समिति अध्यक्ष, मोबेलाईजर उमा भारती कुरवेती, बिशन यादव, महेंद्र नेटी, सुदर्शन कुर्वेती, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, सीएमसी एलडीपी के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

Related posts

’’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ 31 अक्टूबर को  

Reva India News

राजस्व महा अभियान के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सीएम हेल्पलाईन में प्रगति नहीं लाने पर पांच सौ और हजार रूपए का जुर्माना वसूला जाएगा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाने की कार्यवाही करें खनिज का अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण करने पर कार्यवाही हेतु दल गठित किसानों के लिए नक्शा तरमीम और ई-केवाईसी में प्रगति लाई जाए – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली

Reva India News

एकीकृत माध्यमिक कन्या विद्यालय बड़ी खैरी में कार्यशाला का आयोजन किया गया

Reva India News

Leave a Comment