Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खुशियों की दास्तां- सुश्री पूजा ज्योतिषी ने आनंदम दुआओं के घर में जरूरतमंदों की मदद के लिए दान की

मंडला 6 नवंबर 2024

मंडला जिले की पत्रकार सुश्री पूजा ज्योतिषी ने आनंदम दुआओं के घर में जरूरतमंदों की मदद के लिए सामग्री दान की। जिसमें वस्त्र, जूते-चप्पल, बैग और पर्स इत्यादि प्रमुख हैं। सुश्री पूजा ज्योतिषी ने मंडला जिले में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। उन्होंने जरूरतमंदों के लिए आनंदम दुआओं के घर में पांच बैग कपड़े दान की है। सुश्री पूजा ज्योतिषी से आनंदम में उपस्थित बच्चियाँ और महिलाएं कपड़े पाकर बहुत प्रसन्न हुई। उन्होंने कहा कि आनंदम से कपड़े पाकर हमको बहुत खुशी हुई है। सुश्री पूजा ज्योतिषी ने कहा कि आज मैंने स्वयं अपने और अपने परिवार के साफ सुधरे कपड़े आनंदम में दान किए हैं। जब जरूरतमंदों को कपड़े या उनकी जरूरत की सामग्री मिलती है तो उनके चेहरे में प्रसन्नता दिखती है।

उन्होंने कहा कि मंडला जिले के हर संपन्न व्यक्ति को जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। आनंदम के क्वाडिनेटर विष्णु सिंगौर ने कहा कि पूजा ज्योतिषी ने कपड़े, जूते चप्पल, पर्स, बैग आनंदम में दान किए हैं। सारी सामग्री गुणवत्ता युक्त हैं, कपड़े व्यवस्थित धुलकर प्रेस किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार सुश्री पूजा ज्योतिषी ने जिस प्रकार आनंदम में कपड़े और सामग्री दान किए हैं वैसे ही आमजन से अपील है कि सम्पन्न लोग आनंदम में आकर जरूरतमंदों की मदद करने के लिए दान करें।

Related posts

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

स्वस्थ किशोरी ही, आगे चलकर बनती है स्वस्थ माँ : उप मुख्यमन्त्री श्री शुक्ल

Reva India News

डिप्टी कलेक्टर श्री जगेत को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

Reva India News

Leave a Comment