Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

झंकार भवन में आयोजित किया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव

मंडला 2 मई 2025

झंकार भवन में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन तथा कन्यापूजन के साथ की गई। कार्यक्रम में लाड़ली बालिकाओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं ने गीत कविता एवं उदबोधन के माध्यम से मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई। जनप्रतिनिधियों के द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र एवं दसवी-बारहवी में ग्रामीण स्तर पर प्रथम आने वाली 6 बालिकाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। अपराजिता के अंतर्गत बालिकाओं के द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने वाली लाड़ली बालिकाओं को मोमेटों देकर सम्मानित किया गया। एक पेड़ बेटी के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण भी लाड़ली बालिकाओं के द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा एवं जनपद अध्यक्ष श्री सोनू भलावी, जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती सालिनी तिवारी, लाड़ली लक्ष्मी बालिकाएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लाड़ली लक्ष्मी एंजल जैन ने किया। कार्यक्रम के समापन सत्र में आभार प्रदर्शन लाड़ली लक्ष्मी अर्पिता झारिया के द्वारा किया।

Related posts

निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले का जन्मदिवस सादगीपूर्ण मनाया गया।

Reva India News

अपर कलेक्टर ने किया चैकपोस्ट तथा मतदान केन्द्र का निरीक्षण

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया देवगांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment