Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदि उत्सव में लगेगा दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर  

मंडला 2 मई 2025

रामनगर में आयोजित होने वाले आदि उत्सव के दौरान रामनगर में चिन्हित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण ने बताया कि म.प्र. सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 4 एवं 5 मई 2025 को प्रातः 11 बजे से ग्राम पंचायत रामनगर जनपद पंचायत बिछिया जिला मण्डला में दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। उक्त वितरण शिविर में ई.एन.टी. (श्रवण बाधित) चिकित्सक डॉ. कीर्ति नांदूलकर एवं डॉ. पंकज ग्रोवर शिविर में उपस्थित होंगे। उक्त आयोजित सहायक उपकरण वितरण शिविर में समस्त श्रवणबाधित दिव्यांगजन अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित हों। आयोजित शिविर में श्रवणबाधित दिव्यांगजनों का परीक्षण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदाय किया जायेगा।

Related posts

1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

धान उपार्जन, भुगतान, परिवहन व परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा जिला पंचायत सीईओ ने योजना भवन में ली विस्तृत बैठक

Reva India News

मुख्यमंत्री उद्यम योजना में 50 लाख रू. तक की परियोजनाएं हेतु आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment