Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’’आरसेटी मंडला में 30 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ’’

मंडला, 13 मई 2025

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट आरसेटी) एवं जिला अजीविका मिशन मंडला के संयुक्त तत्वाधान में पुरुषों को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने हेतु आरसेटी मंडला में 30 दिवसीय प्रशिक्षण 10 अप्रैल से 9 मई 2025 तक आयोजित किया गया जिसमें 46 पुरुषों ने नामांकन दर्ज किया। प्रशिक्षण के दौरान चार्जिंग कनेक्टर लगाना, कॉम्बो लगाना, बैटरी चैकिंग, मदर बोर्ड टेस्टिंग, डिस्प्ले बदलना, स्पीकर एवं माइक टेस्टिंग आदि के साथ ही मोबाइल संबंधित हार्डवेयर एवं साॅफ्टवेयर की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और उद्यमी विकास के विषय में भी बताया गया तथा प्रशिक्षण के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों का लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन लिया गया। इस अवसर पर आर सेटी निर्देशक राजेश राय के द्वारा बैंक लोन एवं बीमा की जानकारी दी गई। साथ ही डी.पी.एम. श्री बी.डी. भैसारे ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने एवं उनके आगामी उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। उक्त कार्यक्रम में राजीव शर्मा, केके अवस्थी, यश मोहन उसराठे एवं अमित यादव, अमन पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

15 जून को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस मनाया जाएगा

Reva India News

भाजपा सरकार की आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है आदिवासी दिवस पर अवकाश न होना

Reva India News

रबी पंजीयन 10 मार्च तक किसानों से अपील समय से कराएं पंजीयन

Reva India News

Leave a Comment