Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आईटीआई में प्रवेश के लिए 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

मंडला, 13 मई 2025

श्रम पदाधिकारी जिला मंडला ने बताया कि श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. भोपाल में संचालित 8 ट्रेडों मे प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रदेश प्रक्रिया कौशल विकास विभाग के डीएसडी पोर्टल पर होगी। नए सत्र के लिए आवेदक www.dsd.mp.gov.in पर पंजीयन 31 मई 2025 तक कर सकते हैं। इस संस्था में संचालित ट्रेड तकनीशियन मेकाट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीशियन, सीएनसी मशीनिंग तकनीशियन, सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट दो वर्षीय पाठयक्रम है। इसी प्रकार फैशन डिजाइन एण्ड टेक्नोलॉजी, इंटीरियर डिजाईन एण्ड डेकोरेशन, आईओटी स्मार्ट सिटी, वेल्डर ए वर्षीय पाठयक्रम है। इन व्यवसायों में वेल्डर के लिए प्रवेश योग्यता आठवी उत्तीर्ण है। शेष सभी सात पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के पंजीकृत श्रमिक एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्य श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. में एक वर्षीय एवं दो वर्षीय व्यवसाय में निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 17 मार्च 2023

Reva India News

जागरूकता अभियान का कार्यक्रम महाराजपुर में संपन्न हुआ

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने देवरीकला में ईकेवाईसी कार्यों का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment