Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर फोकस करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

मंडला, 19 मई 2025

जिला योजना भवन में समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर फोकस करें। जिले की रैंकिंग जारी होने में केवल एक दिन का समय शेष है इसलिए आज सभी विभाग प्रमुख अधिक से अधिक संख्या में शिकायतों का निराकरण कराना सुनिश्चित करें। सीएम डैशबोर्ड के विषय में चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि डैशबोर्ड के सभी बिन्दुओं को ध्यान से पढ़ते हुए संबंधित विषयों के लम्बित प्रकरणों के निराकरण पर फोकस करें, जिससे विभागीय स्कोर बढ़ाते हुए सीएम डैशबोर्ड में जिले की रैंकिंग बेहतर बनाई जा सके। उन्होंने श्रम विभाग, पीएचई, ई-गवर्नेंस, पशुपालन विभाग को सीएम डैशबोर्ड के विषय में विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि खेत तालाब एवं डगवेल का काम शतप्रतिशत किया जाना था, उन्होंने कम प्रगति के लिए बीजाडांडी, घुघरी, मवई, नारायणगंज तथा निवास जनपद पंचायतों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस कार्य में शतप्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें। रबी उपार्जन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि परिवहन का कार्य शीघ्र पूर्ण करें, स्वीकृति तथा भुगतान समय पर सुनिश्चित कराएं। समाधान आॅनलाईन के विषय में कलेक्टर ने कहा कि एट्रीब्यूट्स के बिन्दुओं के आधार पर प्रत्येक प्रकरण का फाॅलोअप करें। इसी प्रकार उच्च न्यायालय के अवमानना तथा रिट पिटीशन के प्रकरणों पर भी विशेष ध्यान दें।

विद्युत दुर्घटना में मृतक कर्मचारी के परिवार को दें मुआवजा

 

कलेक्टर ने मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मंडला डिविजन कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि पिछले दिनों नैनपुर विकासखंड में विद्युत लाईन में हुई दुर्घटना के दौरान मृत कर्मचारी के परिवार को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने कहा कि विभागीय मुआवजा राशि तथा कंपनी की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि के चैक जिला अथवा अनुविभागीय मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के हस्ते दिलाया जाये। उन्होंने कहा कि इसकी समस्त प्रक्रिया अगले 4 दिवस में पूर्ण कराएं। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, समस्त एसडीएम तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को किया गया याद

Reva India News

आबादी के हिसाब से मध्य प्रदेश में होने चाहिए 1700 थाने, पर हैं केवल 968

Reva India News

शासकीय परिसर में गंदगी करने पर कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment