Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टी.पी.टी.) का उद्घाटन एवं शहरी आशा कार्यकर्ताओं हेतु संबंधित प्रशिक्षण आयेाजित

मण्डला 11 अक्टूबर 2021

जिला क्षय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार की परिकल्पना 2025 तक टीबी मुक्त भारत क्षय रोग को साकार करने के लिए भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टी.पी.टी.) कार्यक्रम को तीव्र गति से पूरे देश में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत् मण्डला जिले में टी.पी.टी. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला क्षय अधिकारी जिला मण्डला के द्वारा टीबी मरीजों के परिवारजनों को टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टी.पी.टी.) टेबलेट देकर किया गया। साथ ही शहरी आशा कार्यकर्ताओं हेतु टी.पी.टी. संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन भी किया गया। उपस्थित शहरी क्षेत्र की आशाओं को शीघ्र ही मण्डला जिले में प्रारंभ होने वाली इगरा जाँच के एवं टीबी इन्फॉरमेंट स्कीम के संबंध में जानकारी दी गई एवं आई.ई.सी. मटेरियल वितरित किये गये। जिला स्तर से जिला कार्यक्रम समन्वयक एनटीईपी कीर्ति सिंह कुशवाह, एसटीएस मुकुल तुमराम, एसटीएलएस आलोक रंजन अवधवाल एवं टी.बी.एच.व्ही. रैनी वर्मा एवं अन्य एन.टी.ई.पी. स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related posts

पग-पग के संघर्ष से शिखर तक पहुंचा जा सकता है – मंत्री श्रीमती उइके मेहनत, लगन और सपनों की उड़ान, मंडला जिले के विद्यार्थियों ने बनाई प्रदेश में पहचान मंत्री श्रीमती उइके जिले के होनहार विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में हुई शामिल

Reva India News

लोक सेवा केन्द्र नैनपुर में लिंग आधारित हिंसा पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

कलेक्टर ने ली केंद्रीय विद्यालय समिति की बैठक

Reva India News

Leave a Comment