Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मनोविज्ञान विशेषज्ञ, संकेत भाषा विशेषज्ञ, विशेष शिक्षक एवं दुभाषियों/अनुवादक की सेवाएं अपेक्षित

मंडला, 19 मई 2025

किशोर न्याय अधिनियम में दिये गये प्रावधानों के तहत् विधि विरूद्ध कार्यों में लिप्त एवं देखरेख एवं संरक्षण के जरूरतमंद बच्चों को अवसाद की स्थिति से निकलने में सहायता किये जाने एवं उसके द्वारा अपराध में लिप्त होने के कारणों की स्थिति का निर्धारण तथा सामाजिक आर्थिक पुनर्वास के लिए यदि बाल मनोविज्ञान विशेषज्ञ, संकेत भाषा विशेषज्ञ, विशेष शिक्षक एवं दुभाषियों / अनुवादक का पैनल बनाये जाकर विशेषज्ञों का पैनल तैयार किया जाना है। मण्डला जिले में यदि कोई व्यक्ति मनोविज्ञान विशेषज्ञ, संकेत भाषा विशेषज्ञ, विशेष शिक्षक एवं दुभाषियों / अनुवादक के जानकार हैं, तो कार्यालय में उनकी सेवाएं अपेक्षित हैं। जानकारी के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला पंचायत परिसर, प्रथम तल, जिला 07642-253056 में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

अवैध उत्खनन पर सख्त हुए कलेक्टर, खनिज निरीक्षकों को दिए सघन निरीक्षण के निर्देश

Reva India News

विकासखंड बिछिया और नारायणगंज में जैविक और प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला संपन्न हुई

Reva India News

लगातार बारिश में भीमा नाला से बहे बछड़े को नैनपुर पुलिस ने सुरक्षित बचाया एसपी श्री सकलेचा करेंगे टीम को पुरस्कृत

Reva India News

Leave a Comment