Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आईएफएमआईएस के अंतर्गत शासकीय सेवकों की ई-प्रोफाईल समग्र आई.डी. से लिंक कराएं

मंडला, 19 मई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश शासन द्वारा समस्त शासकीय सेवकों के आईएफएमआईएस कर्मचारी कोड को समग्र आई.डी. से लिंक किए जाने का कार्य मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए संसाधनों के समुचित एवं त्रुटिरहित उपयोग को सुनिश्चित करना है, ताकि आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से वास्तविक एवं पात्र लाभार्थियों को ही समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। इस हेतु समस्त शासकीय सेवकों का दायित्व होगा कि वह आईएफएमआईएस अंतर्गत Employee Self Service Profile के माध्यम से अपनी समग्र आईडी की प्रविष्टि कर जानकारी सत्यापित करें। आईएफएमआईएस में समग्र आईडी की प्रविष्टि एवं सत्यापन से पूर्व समस्त शासकीय सेवकों द्वारा उनकी समग्र आईडी का पंजीयन एवं आधार से लिंक की कार्यवाही करें, साथ ही जिस बैंक से वेतन प्राप्त हो रहा है, उस बैंक खाते को आधार से भी आवश्यक रूप से लिंक कराना सुनिश्चित करें।

समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी 15 दिवस में समस्त शासकीय सेवकों की समग्र आईडी की प्रविष्टि आईएफएमआईएस अंतर्गत Employee Self Service Profile – Samagra ID Linking से पूर्ण करवाकर कोषालय में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। जिन अधिकारियों / कर्मचारियों का समग्र आई.डी. आईएफएमआईएस कर्मचारी कोड से लिंक नहीं होगा आगामी माह में उनका वेतन भुगतान नहीं किया जा सकेगा एवं संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी व शाखा प्रभारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें।

Related posts

न्यायिक प्रक्रिया में बच्चों की पहचान को प्रकट न करें जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Reva India News

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित करने दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

एसडीएम ने ली उपार्जन समिति की बैठक

Reva India News

Leave a Comment