Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार की पढ़ाई चलो आईटीआई, पंजीयन 31 मई तक  

मंडला, 27 मई 2025

प्राचार्य शासकीय आदि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला ने बताया कि मंडला जिले की शासकीय आईटीआई, नैनपुर, निवास, नारायणगंज, बीजाडांडी, मवई, घुघरी एवं मोहगांव में संचालित एनसीवीटी/एससीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाईन के माध्यम से विभाग के डीएसडी पोर्टल (www.dsd.mp.gov.in) पर प्रवेश रजिस्ट्रेशन-2025 पर जाकर 31 मई 2025 तक रजिस्ट्रेशन/रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे। प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है अधिक जानकारी के लिए आवेदक विभाग के डीएसडी पोर्टल पर अथवा कार्यालयीन कार्य दिवस में निकट की शासकीय आई.टी.आई. में स्थापित हेल्पडेस्क से स्वयं उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदक ऑनलाईन सहायता केन्द्र अथवा स्वयं अपने स्तर पर कम्प्यूटर अथवा मोबाईल से प्रवेश/पंजीयन फार्म भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 9754384179, 9407068737, 7697653651, 7089685464 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

बरसात से पहले पशुओं का टीकाकरण कराना जरूरी, पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Reva India News

Toddler has howling match with husky and it’s hard to tell who’s winning

Admin

तालाबों का सौंदर्यीकरण कर बनायेंगे पर्यटन स्थल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव नगरीय विकास विभाग ने सौंदर्यीकरण के लिये किये 104 करोड़ रुपये स्वीकृत 41 नगरीय निकायों के 48 तालाबों की योजना पर हो रहा है कार्य

Reva India News

Leave a Comment