Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय सेवकों की आईएफएमआईएस के ई-प्रोफाईल में समग्र आई.डी. लिंक कराएं

मंडला, 27 मई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार शासकीय सेवकों के आईएफएमआईएस कर्मचारी कोड को समग्र आई.डी. से लिंक किए जाने का कार्य मिशन मोड में संचालित है। इस पहल का उद्देश्य वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से वास्तविक एवं पात्र लाभार्थियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। आईएफएमआईएस में समग्र आईडी की प्रविष्टि एवं सत्यापन से पूर्व समस्त शासकीय सेवकों द्वारा उनकी समग्र आईडी का पंजीयन एवं आधार से लिंक की कार्यवाही करें, साथ ही जिस बैंक से वेतन प्राप्त हो रहा है, उस बैंक खाते को आधार से भी आवश्यक रूप से लिंक कराना सुनिश्चित करें।

समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी 15 दिवस में समस्त शासकीय सेवकों की समग्र आईडी की प्रविष्टि आईएफएमआईएस से लिंक पूर्ण करवाकर कोषालय में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। जिन अधिकारियों/कर्मचारियों का समग्र आई.डी. आईएफएमआईएस कर्मचारी कोड से लिंक नहीं होगा आगामी माह में उनका वेतन भुगतान नहीं किया जा सकेगा एवं संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी व शाखा प्रभारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उक्त निर्देशों का पालन कड़ाई से करना सुनिश्चित करें।

Related posts

कलेक्टर ने दस्तक अभियान के शिविर में बच्‍चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया मंडला जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में दस्तक अभियान जारी

Reva India News

बिछिया में स्वास्थ्य मेला आयोजित, चिकित्सको ने किया उपचार

Reva India News

ग्राम ठेभा में ग्रामीणों के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी:–

Reva India News

Leave a Comment