Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल जीवन मिशन की सेंट्रल नोडल अधिकारी ने किया निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण  

मंडला, 29 मई 2025

जल जीवन मिशन की सेंट्रल नोडल अधिकारी एवं संयुक्त सचिव सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती वृंदा मनोहर देसाई ने हालोन समूह जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल शोधन संयंत्र के ड्राॅईंग के माध्यम से संयंत्र के स्ट्रक्चर को समझा। श्रीमती देसाई ने निर्माणाधीन संयंत्र के पाईपलाईन, क्लोरीनेशन टैंक, केमीकल फिल्टरेशन सेक्शन, स्टोर तथा सप्लाई लाईन का बारीकि से निरीक्षण किया। इस दौरान प्रत्येक स्तर पर संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिये। इस अवसर पर जल जीवन मिशन के राष्ट्रीय जलतज्ञ के तकनीकि अधिकारी श्री सुरेश चंद्रन, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देव सहित जल जीवन मिशन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर ने की नगरीय क्षेत्र की समस्या पर चर्चा

Reva India News

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने पहने बैगाओं के परंपरिक परिधान बैगा-करमा नृत्य महोत्सव में शामिल हुई कलेक्टर

Reva India News

स्वरोजगार स्थापना के लिए सेलफोन रिपेयरिंग का प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

Leave a Comment