Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल जीवन मिशन के केन्द्रीय दल ने हालोन डेम के इंटेकवेल का निरीक्षण किया

मंडला, 29 मई 2025

जल जीवन मिशन के केन्द्रीय दल के अधिकारियों ने बिछिया विकासखंड के ग्राम करंजिया में स्थित हालोन डेम के प्रगतिरत इंटेकवेल के कार्य का निरीक्षण किया। दल में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव तथा सेन्ट्रल नोडल अधिकारी जल जीवन मिशन श्रीमती वृंदा मनोहर देसाई और जल जीवन मिशन के राष्ट्रीय जलतज्ञ के तकनीकि अधिकारी श्री सुरेश चंद्रन शामिल थे। इस दौरान श्रीमती देसाई ने साईट पर संबंधित अधिकारियों से इंटेकवेल के कार्य के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। साथ ही इलेक्ट्रीफिकेशन का कार्य भी दो सप्ताह में पूर्ण कर लिया जायेगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देव सहित जल जीवन मिशन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्टर ने वेयरहाउस इंद्री का किया निरीक्षण

Reva India News

नशे को जड़ से समाप्त करने का अभियान अनवरत जारी रहेगा – उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रीवा को नशामुक्त बनाकर सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ने का लें संकल्प  

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 सितम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment