Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भोपाल में पीएम मोदी को सिंदूर के पौधे भेंट किये जायेंगे मण्डला जिले से 21 सिंदूर पौधों को लेकर रथ रवाना

मंडला, 30 मई 2025

मण्डला जिले के समस्त नागरिकों की ओर से ’ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भोपाल आगमन पर सिंदूर के पौधे भेंट किये जाएंगे। मण्डला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने मंडला से सिंदूर के पौधे लेकर जाने वाले शक्ति सिंदूर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, श्री अरविंद सिंह सहित संबंधित उपस्थित थे।

शक्ति सिंदूर रथयात्रा में मण्डला जिले से 3 महिलाएं भोपाल में 31 मई को होने वाले कार्यक्रम में प्रतिनिधि के रूप में शामिल हो रही हैं। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मण्डला जिले की ओर से मध्यप्रदेश शासन की पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उईके द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सिंदूर का पौधा भेंट किया जाएगा। यह भेंट ’ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी को दर्शाने और प्रधानमंत्री जी के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से की जा रही है। इस अवसर पर श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि यह भेंट समस्त मण्डलावासी एवं जिला प्रशासन मण्डला की ओर से देश की सेनाओं के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 25 अक्टूबर 2023

Reva India News

अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये स्वरोजगार हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

Reva India News

राज्यपाल श्री पटेल ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित मरीजों से की चर्चा  

Reva India News

Leave a Comment