Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 7 प्रकरण दर्ज

मंडला, 7 नवम्बर 2026
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कश्यप के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
बिछिया वृत्त के ग्राम औरई एवं कोको में दुकानों और घरों पर दबिश देकर 10 लीटर कच्ची मदिरा, 20 नग गोवा और 12 नग बीयर जब्त की गई। वहीं नारायणगंज क्षेत्र में देसी एवं विदेशी मदिरा बरामद कर प्रकरण दर्ज किए गए।
मंडला क्षेत्र के सेमरखापा में भी दो प्रकरण दर्ज कर 10 लीटर कच्ची मदिरा और 15 नग प्लेन शराब जब्त की गई। इस प्रकार अवैध रूप से मदिरा का विक्रय करने वालों के विरुद्ध कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी, भानु पुशाम, हरे सिंह उइके सहित प्रधान आरक्षक कन्हैया उइके, शकुंतला सैयाम, बिहारी साहू, नेतराम काकोटिया एवं विकास कौरव सहित आबकारी विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Related posts

जिले में अब तक 466.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

गौर नदी संरक्षण के लिए उद्गम से संगम यात्रा का द्वितीय दिवस संपन्न

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर एडीआर सेन्टर जिला न्यायालय मण्डला में विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment