Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विकसित कृषि संकल्प अभियान: टिकरवारा में पीएचई मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके हुईं शामिल  

2 जून 2025, मंडला

मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी  मंत्री श्रीमति सम्पतिया उइके आज ग्राम टीकरवारा में आयोजित ष्विकसित कृषि संकल्प अभियानष् में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि एवं एलाइड विभागों की योजनाओं का कृषक बंधु लाभ उठायें। इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा किसान जुड़े और उन्नत तकनीक को अपनाकर कृषि को लाभ का धंधा बनाएं। उन्होंने कृषि क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों को अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, सिंचाई के आधुनिक तरीकों, फसल विविधीकरण और कृषि आधारित उद्योगों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

मंत्री श्रीमति ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता और कृषि ऋण जैसी सुविधाएं किसानों को उपलब्ध करायी जा रही हैं। उन्होंने किसानों से जैविक खेती को अपनाने और जल संरक्षण को महत्व देने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि और कृषि यंत्रीकरण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि मधु अली, के वीके प्रमुख श्री के वी सहारे, वैज्ञानिक श्री आर पी अहिरवार, सहायक संचालक माया रामटेके एवं अन्य सभी एलाइड विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

निर्वाचन संबंधी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 22 दिसम्बर 2022

Reva India News

ग्राम मढ़ोगढ़ में थ्री लेयर सब्जी उत्पादन का अवलोकन सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने की सराहना  

Reva India News

Leave a Comment