Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रामीण अंचलों में किया जा रहा क्लोरिनेशन  

2 जून 2025, मंडला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा जी के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड मंडला की ब्लॉक स्तर में गठित क्लोरिनेशन टीम द्वारा ब्लॉक मोहगांव के गांव चंदवारा, बिलगांव, सालीवाड़ा ब्लॉक नैनपुर के गांव पायली माल, गोंझी, चंदिया जर, ब्लॉक मवई के गांव नंदराम, कुम्हली , छपरतला, परसवाड़ा, मझगांव, खम्हारिया, अंजनी माल, कोलम गहन, आम गहन, लूरी, सकवाह ब्लॉक घुघरी के गांव पांडकला, सैलवारा, खोड़ा खुदरा, ब्लॉक बिछिया के गांव आमाडोंगरी, बीजेगांव, उमरिया माल ब्लॉक बीजाडांडी के करौंदी खम्हारिया गांव में जाकर पेयजल स्त्रोतों कुआं, हैंडपंप एवं ट्यूब वेल में जर्मेक्स डाल कर क्लोरिनेशन किया गया एवं पंचनामा तैयार कर हैंडपंपों में क्लोरिनेशन संबंधित स्टीकर लगाये गए। साथ ग्रामीणों को नियमित रूप से पानी जांच कर शुद्ध पेयजल के उपयोग करने हेतु एवं पेयजल स्त्रोतों के आसपास स्वच्छता रखने के साथ साथ जल स्तर बढ़ाने हेतु रिचार्ज संरचनाओं के निर्माण की जानकारी दी गई।

Related posts

गले में फंसा 6 सेंटीमीटर लम्बा मछली का कांटा, जिला चिकित्सालय मंडला में सफल उपचार

Reva India News

रानी दुर्गावती जन्म पंचशती समारोह का समापन कार्यक्रम योजना भवन में आयोजित हुआ

Reva India News

अपर कलेक्टर ने किया विसर्जन कुण्डों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment