Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके 5 जून को मंडला जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगी।

मंडला 4 जून 2025
प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके 5 जून 2025 को प्रातः  9:30 बजे टिकरवारा से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे ग्राम झिरिया विकासखंड नैनपुर आगमन कर प्राचीन बावड़ी का अवलोकन कर वृक्षारोपण करेंगी। आप प्रातः10:30 ग्राम झिरिया से प्रस्थान करेंगे और प्रातः 11 बजे नैनपुर आगमन कर थावर नदी तट पर वृक्षारोपण करेंगे। मंत्री श्रीमती संपतिया उईके प्रातः 11:15 बजे नैनपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11:30 बजे डीलवारा (रामपुरी) आगमन कर चकोर नदी उद्गम स्थल पर श्रमदान वृक्षारोपण सीड वाल निर्माण और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बैठक लेगी। आप दोपहर 12 बजे डीलवारा (रमपुरी) से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे मंडला आगमन करेंगी। मंत्री श्रीमती संपतिया उईके मंडला जिले में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सायं 6 बजे मंडला जिले से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

Related posts

BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत विकासखण्डवार शिविर आयोजित

Reva India News

बिछिया में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में विधायक नारायण सिंह पट्टा हुए शामिल  

Reva India News

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत एसडीएम ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण घुघरी विकासखंड में आँगनवाड़ी, उचित मूल्य दुकान एवं हितग्राही कार्यों का लिया जायजा

Reva India News

Leave a Comment