Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीएल बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

मंडला, 6 अप्रैल 2026

जिला योजना भवन में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जल जीवन मिशन सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता और गति दोनों सुनिश्चित की जाए तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान को जिले में व्यापक रूप से संचालित कर गतिविधियां की जाए। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में आमजन को समय पर और सुचारु रूप से राशन वितरण सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने जबलपुर संभाग आयुक्त श्री धनंजय सिंह द्वारा ली जाने वाली वीसी बैठक के मद्देनजर सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे तय विषयों पर अद्यतन जानकारी तैयार रखें और जिले की स्थिति संभाग में बेहतर बनी रहे, यह सुनिश्चित करें।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने सिकल सेल एनीमिया उपचार, स्क्रीनिंग, टीबी जांच, एसएनसीयू में बेड ऑक्यूपेंसी, निक्षय पोषण बास्केट वितरण, तथा आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के पंजीयन की स्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही मॉडरेट एनीमिक गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं आयुष्मान भारत निरामयम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

शिक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा में कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि बालिका शौचालयों के निर्माण एवं मरम्मत की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए एसडीएम को प्राचार्यों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, सहित सभी एसडीएम और जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कोंडरामाल में सार्वजनिक कूप को किया पुनर्जीवित

Reva India News

’’लोकसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम’’ का आयोजन 25 को प्री-रजिस्ट्रेशन  www.mp.mygov.in पर प्रारंभ

Reva India News

आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment