Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम लिमरूआ की भूमि हेतु दावा/आपत्ति 18 जून तक प्रस्तुत करें

6 जून 2025, मंडला

नायब तहसीलदार वृत बम्हनी, मंडला ने बताया कि ग्राम लिमरूआ, पटवारी हल्का नंबर 15, राजस्व निरीक्षक मंडल बम्हनी, तहसील व जिला मंडला में स्थित भूमि खसरा नंबर 1265, 1/1, 1265/1/2, रकबा 44.9900, 1.0000 हे. भूमि जो राजस्व अभिलेख में मध्यप्रदेश शासन के नाम दर्ज है। उक्त भूमि को जल परियोजना अंतर्गत ग्राम भरकी देवरी दादर में अपर बुढ़नेर बांध का निर्माण कार्य अनुबंधित है। परियोजना में क्षतिपूर्ति हेतु भूमि आवेदन पत्र कलेक्टर मंडला के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जो कि इस न्यायालय में जांच प्रतिवेदन हेतु विचारार्थ में है। नायब तहसीलदार वृत बम्हनी ने उक्त भूमि को जल परियोजना अंतर्गत ग्राम भरकी देवरीदादर में अपर बुढ़नेर बांध के निर्माण कार्य अनुबंधित होने पर क्षतिपूर्ति हेतु भूमि आवंटन के संबंध में सर्वसाधारण को किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति/दावा हो तो स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से 18 जून 2025 तक इस न्यायालय में उपस्थित होकर पेश कर सकता है। नियत तिथि के उपरांत प्रस्तुत दावा/आपत्ति विचार योग्य नहीं होंगे।

Related posts

पेयजल स्त्रोतों का दूसरे चरण में क्लोरीनेशन प्रारंभ

Reva India News

अंतिम दिन तक जि.पं. के लिए 53, ज.पं. के लिए 336, सरपंच के लिए 1333 तथा पंच के लिए 5096 प्राप्त हुए नामांकन नाम-निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी का कार्य हुआ प्रारंभ

Reva India News

कोदो-कुटकी के उत्पाद को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का प्रयास करें युवा – श्री बिसाहूलाल सिंह प्रभारी मंत्री श्री सिंह जिले के रोजगार दिवस में वीसी से हुये शामिल  

Reva India News

Leave a Comment