Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम कोटासांगवा की भूमि हेतु दावा/आपत्ति 18 जून तक प्रस्तुत करें

6 जून 2025, मंडला

नायब तहसीलदार वृत बम्हनी, मंडला ने बताया कि ग्राम कोटासांगवा, पटवारी हल्का नंबर 4, राजस्व निरीक्षक मंडल बम्हनी, तहसील व जिला मंडला में स्थित भूमि खसरा नंबर 88, 846, 850/2 रकबा 12.8500, 8.5300, 17.0000 हे. भूमि जो राजस्व अभिलेख में मध्यप्रदेश शासन के नाम दर्ज है। उक्त भूमि को जल परियोजना अंतर्गत ग्राम भरकी देवरी दादर में अपर बुढ़नेर बांध का निर्माण कार्य अनुबंधित है। परियोजना में क्षतिपूर्ति हेतु भूमि आवेदन पत्र कलेक्टर मंडला के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जो कि इस न्यायालय में जांच प्रतिवेदन हेतु विचारार्थ में है। नायब तहसीलदार वृत बम्हनी ने उक्त भूमि को जल परियोजना अंतर्गत ग्राम भरकी देवरीदादर में अपर बुढ़नेर बांध के निर्माण कार्य अनुबंधित होने पर क्षतिपूर्ति हेतु भूमि आवंटन के संबंध में सर्वसाधारण को किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति/दावा हो तो स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से 18 जून 2025 तक इस न्यायालय में उपस्थित होकर पेश कर सकता है। नियत तिथि के उपरांत प्रस्तुत दावा/आपत्ति विचार योग्य नहीं होंगे।

Related posts

वृद्धाश्रम रपटा घाट और वन स्टॉप सेंटर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Reva India News

*नैनपुर को जिला बनाओ संघर्ष समिति के सर्वदलीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों और समस्त नैनपुरवासियों

Reva India News

सैयद हैदर रजा की स्मृति में आरडी कालेज में हुआ सांस्कृतिक आयोजन

Reva India News

Leave a Comment