Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घुटास में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतियोगी बालिकाओं को दी गई साइबर अपराध, बाल विवाह एवं महिला हेल्पलाईन के संबंध में जानकारी

9 जून 2025, मंडला

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी महिला एवं बाल विकास विभाग मण्डला के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजना किया गया। ग्राम पंचायत घुटास ब्लॉक मवई तह बिछिया में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बालिकाओं का एच.बी. टेस्ट करवाया गया। तत्पश्चात बालिकाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता, चित्रकारी प्रतियोगिता के साथ-साथ सेल्फी एवं हस्ताक्षर अभियान किया गया। उक्त कार्यक्रमों के बाद वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा लोगों को साइबर अपराध से बचने एवं साईबर सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया और बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों से भी लोगों को अवगत करा गया। तत्पश्चात वन स्टॉप सेंटर केसवर्कर साक्षी पटवा द्वारा सी- डेग महिला हेल्पलाईन 181 के बारे में लोगों को बताया। साथ ही पेरालीगल वॉलेंटियर शिखा श्रीवास्तव द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोगों को दी जाने वाली सहायताओं एवं उनके सारथी अभियान के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात परियोजना अधिकारी मवई श्री ओमकार सिंह मसराम द्वारा पोषण से संबंधित जानकारी को लोगों के साथ साझा किया एवं एनीमिया से संबंधी जानकारी व खून की कमी के दौरान संतुलित आहार जैसे गुड़, चना, मूंगफली इत्यादि के बारे में बताया। वन स्टॉप सेंटर केसवर्कर सुश्री आशा नंदा द्वारा वन सेंटर में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में लोगों को अवगत कराया गया साथ ही 100 डायल एवं 112 हेल्प लाईन नंबरों, 1098 चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर एवं 1090 महिला हेल्प लाईन नंबर के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन में प्रतियोगिता में सम्मिलित हुई बालिकाओं को पुरूस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। साथ ही स्वछता अभियान के तहत् किशोरी बालिकाओं को सैनेटरी पैड का वितरण कर उनके उपयोग के बारे में भी बताया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्रामीण लोग, किशोरी बालिकाएं, जनप्रतिनिधि, परियोजना मवई से पर्यवेक्षक श्रीमती सुलोचना सैयाम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं व वन स्टॉप से बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरीशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 3 नवम्बर 2022

Reva India News

ED books Jet Airways’ Naresh Goyal, his wife in alleged money laundering case

Admin

स्वच्छता संबंधी बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment