Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं प्रशासक श्री मिश्रा को सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित महाप्रबंधक ने सौंपा प्रमाण पत्र

मंडला, 9 दिसंबर 2025

अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मण्डला के प्रयासों की सराहना करते हुये राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) भोपाल के द्वारा टर्न अराउण्ड प्लान के तहत प्रदेश में विशिष्ट प्रदर्शन किये जाने के लिए सोमवार को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग के द्वारा सम्मानित किया गया है।

कलेक्टर एवं प्रशासक श्री सोमेश मिश्रा को मंगलवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मण्डला के महाप्रबंधक श्री एन.के. कोरी ने यह प्रमाण पत्र सौंपा। कलेक्टर एवं प्रशासक श्री मिश्रा ने इस उपलब्धि के लिये श्री एन.के. कोरी महाप्रबंधक एवं बैंक के समस्त कर्मचारियों को बधाई दी।

Related posts

विधानसभा मंडला के 5 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी

Reva India News

शिक्षक दिवस पर नैनपुर में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान 172.68 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम  

Reva India News

Leave a Comment