Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नशामुक्ति दिवस अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय में हुई विविध प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों ने नशामुक्ति रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

26 जून 2025, मंडला

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अंतर्गत शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में दो दिवसीय विविध आयोजन किए गए। सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट के निर्देशन व प्राचार्य कल्पना नामदेव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के मध्य नशा मुक्ति विषय पर रंगोली, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली में प्रथम स्थान सिमरन चैरसिया, द्वितीय ललिता ठाकुर, तृतीय अर्चना कुलस्ते, निबंध में प्रतियोगिता में प्रथम वैदेही पटेल, द्वितीय शैलेन्द्र यादव, तृतीय स्थान गौरव नन्दा ने प्राप्त किया। जन सामान्य को नशा मुक्ति के लिए जागरूक करने के लिए विद्यालय परिसर से नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए नशा मुक्ति जागरूकता रैली आयोजित की गई। नशा मुक्ति के नारों के साथ विद्यार्थियों ने जन सामान्य तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाया। चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से नशे से होने वाली हानियों को विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किया। चित्रकला में प्रथम सिमरन ठाकुर, द्वितीय शिजा  अली, तृतीय स्थान श्रेयांश बर्मन ने प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। विभिन्न प्रतियोगिताओं का संयोजन नागेंद्र चैहान, प्रवीण अग्रवाल, कीर्ति शुक्ला, शालिनी साहू, रंजना पांडे के द्वारा किया गया। करियर काउंसलर अखिलेश उपाध्याय के द्वारा नशे के दुष्प्रभाव से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। सभी विद्यार्थियों ने नशा नहीं करने का एक साथ संकल्प लिया। इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षक शैलेष जयसवाल, कन्हैया बरमैया, सोनल अग्निहोत्री, सुजाता शर्मा, शिवम मिश्रा, नाथू सिंह, घोसी शालिनी साहू, सारिका तिवारी स्वाती भारद्वाज वंदना श्रीवास्तव दिलेंद्र सिंगौंर का सहयोग रहा।

Related posts

आद्रभूमि संरक्षण अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

विश्वकर्मा लाभार्थियों का जागरूकता कार्यक्रम 17 अक्टूबर को

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 3 सितम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment