Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संगम घाट में स्वच्छता अभियान अंतर्गत की गई चालानी कार्यवाही

5 जून 2025, मंडला

मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद मंडला ने बताया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु नगर पालिका परिषद मंडला के द्वारा रपटा घाट में सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथीन, डिस्पोजल का उपयोग एवं भंडारण न करने की समझाईश दी गई। साथ ही कपड़े से बने थैले नर्मदा तट पर स्नान करने आये श्रद्धालुओं को वितरित किये गये है एवं नर्मदा जी के तट के किनारे एवं संगम घाट में स्थित बाबड़ी (जल कुण्ड) में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूजा-पाठ से निकली निर्माल्य सामग्री अभियान लगाकर निकाली गई एवं चालानी कार्यवाही की गई जिसमें 1300 रूपये के चालान काटे गये। श्री विनोद कछवाहा अध्यक्ष न.पा.परि. मंडला एवं समाज सेवी श्रीमति सरिता अग्निहोत्री एवं एनजीओ की टीम के साथ नेहरू गार्डन में वृक्षारोपण का कार्य किया गया है। श्री विनोद कछवाहा अध्यक्ष न. पा. परि. मंडला के द्वारा आम लोगों से अपील की गई है कि बाजार जाते समय कपड़े के थैले का उपयोग करें व अपने घरों के आस-पास वृक्षारोपण करके पर्यावरण के संतुलन बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

Related posts

टीबी के मरीजों को चिन्हित करने एक्टिव केस फाईडिंग प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

क्रेडिट आउटरीच अभियान 16 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक  

Reva India News

जिले में अब तक 987.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment