Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गुरू पूर्णिमा पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ आयोजन, प्रागंण में पौधारोपण भी किया गया

मंडला 10 जुलाई 2025

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षकों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट विद्यालय मंडला की छात्रा लक्ष्मी पटेल, प्रियंका धुर्वे, जायस लकड़ा, प्राप्ति तिवारी, अनुष्का श्रीवास्तव और कशिश नंदा ने गुरु, शिष्य परंपरा और भारतीय संस्कृति पर इसके प्रभाव पर अपने विचार रखे। सेवानिवृत्त शिक्षक श्री राजेश क्षत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि उत्कृष्ट विद्यालय जिले का प्रतिष्ठित विद्यालय है, इसकी गरिमा के अनुरूप अच्छे संस्कार और अच्छी शिक्षा प्राप्त करना भी आपका दायित्व है। विद्यालय में योग्य शिक्षकों की पदस्थापना की गई है अतः अपने शिक्षकों से अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करने की लालसा आप सभी में होनी चाहिए। प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने गुरु पूर्णिमा पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए गुरु तत्व की विवेचना की एवं जीवन में गुरु के महत्व को समझाया। विद्यालय के शिक्षक अखिलेश उपाध्याय ने गुरु बिन कोई न ज्ञान पर चर्चा करते हुए गुरु के प्रति समर्पण भाव रखते हुए ज्ञान अर्जित करने के विषय में कहा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे, सांस्कृतिक प्रभारी शिक्षकों ने पूजन अर्चन एवं आयोजन की व्यवस्था की। सभी विद्यार्थियों ने मिलकर गुरु वंदना की और अपने समस्त शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में एक पौधा मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया गया। गुरु पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने गुरु शिष्य परंपरा पर निबंध लेखन में सहभागिता की। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षक देवेंद्र कछवाहा, प्रवीण अग्रवाल, विपिन लखेरा, नाथू सिंह घोसी, कीर्ति शुक्ला, शालिनी साहू, रंजना पांडे कन्हैया बरमैया ने विशेष सहयोग प्रदान किया। विद्यालय का शिक्षक स्टॉफ उपस्थित रहा।

Related posts

धात्री और गर्भवती माताओं की दी गई स्वच्छता और पौष्टिक भोजन के बारे जानकारी

Reva India News

जिला चिकित्सालय में सी.सी.टी.वी. कैमरे का कवर एरिया बढ़ाने के निर्देश जिला रोगी कल्याण समिति मण्डला की बैठक आयोजित

Reva India News

निर्माण कार्य पूर्ण न करने या राशि वापिस न करने पर संपत्ति कुर्की की कार्यवाही की जाएगी

Reva India News

Leave a Comment