Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 811.8 मिमी वर्षा दर्ज, नैनपुर तहसील में सबसे अधिक 907.6 मि.मी. बारिश रिकॉर्ड

मंडला 10 जुलाई 2025

मंडला जिले में एक जून से 10 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 811.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 10 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 1.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन बिछिया में 6.5 मिमी, निवास में 3.6 मिमी एवं नारायणगंज में 1 मिमी वर्षा आंकी गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जुलाई तक तहसील मंडला में 889 मिमी, नैनपुर में 907.6 मिमी, बिछिया में 764.6 मिमी, निवास में 810.3 मिमी, घुघरी में 679 मिमी एवं नारायणगंज में 827.7 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 358.9 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 491.8 मिमी, नैनपुर में 462.4 मिमी, बिछिया में 337.6 मिमी, निवास में 326.1 मिमी, घुघरी में 201.1 मिमी एवं नारायणगंज में 383.6 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

एसडीएम निवास ने किया मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Reva India News

भुआ बिछिया में पोषण प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन, पोषण माह का समापन

Reva India News

*SBI मंडला फर्जी भर्ती मामले का मण्डला पुलिस ने किया खुलासा*

Reva India News

Leave a Comment