Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 62 बीएलओ ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

मंडला 11 जुलाई 2025

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार बूथ लेवल ऑफिसर्स के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित प्रशिक्षण स्थलों पर किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 11 जुलाई को जिले के विधानसभा क्षेत्र निवास (अजजा) के मतदान केन्द्र क्रमांक 118 से 212 तक कुल 32 बीएलओ के लिए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, कार्यालय निवास में, मतदान केन्द्र क्रमांक 292 से 321 तक कुल 30 बीएलओ के लिए जनपद सभाकक्ष, मोहगांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के कुल 62 बीएलओ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बीएलओ के कर्तव्य, फार्म 6,7,8 को भरना, मोबाईल ऐप से फार्मों को ऑनलाईन करना, डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान बीएलओ के कर्तव्य आचरण, केस स्टडी, ग्रुप स्टडी, गहन पुनरीक्षण आदि के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र के बाद प्रशिक्षणार्थी बीएलओ का गूगल लिंक के माध्यम से टेस्ट भी लिया जा रहा है। 16 जुलाई 2025 तक जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के सभी 945 बीएलओ को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी बीएलओ के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है। जानबूझकर अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

युवा शक्ति संगम कार्यक्रम में पहुंचे द ग्रेट खली से मिलने उमड़ा जनसैलाब  युवाओं को नशे से दूर रहने की दी सलाह

Reva India News

स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत 18 से 20 जून तक आयोजित किया जाएगा प्रवेशोत्सव

Reva India News

निर्माण कार्यों में विलंब बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

Leave a Comment