Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मंडला 11 जुलाई 2025

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय मंडला द्वारा एवं युवा भारत माय भारत खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार मण्डला के संयुक्त तत्वाधान में पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती विभा मिश्रा, प्राचार्या, श्री रविंद्र कुमार चौरसिया वरिष्ठ शिक्षक, श्री रघुनंदन झरिया लेखा एवं कार्यक्रम अधिकारी माय भारत मंडला, श्री सतीश मिश्रा शिक्षक, श्री आशीम गौतम शिक्षक, श्रीमती उषा ठाकुर शिक्षिका एवं विद्यालय की समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्राएँ उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजक केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रचार अधिकारी श्री श्रवण कुमार साहू ने मंच का संचालन करते हुए विश्व के बढ़ते जनसंख्या पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न जानकारी दी। उपस्थित अतिथियों द्वारा छात्रों को इस विषय पर अनेक उदाहरण देते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्रों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को विभाग की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

*युवक की हत्या एवं युवती पर जानलेवा हमले के गंभीर मामले का नैनपुर पुलिस ने किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार*

Reva India News

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 22 अप्रैल 2023

Reva India News

Leave a Comment